फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Delay in construction of pontoon bridge over Sharda river in Ramnagar

Lakhimpur Kheri News: रामनगर में शारदा नदी पर पीपा पुल के निर्माण में देरी

Sun, 07 Dec 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Delay in construction of pontoon bridge over Sharda river in Ramnagar
रामनगर घाट पर निर्माणाधीन पीपा पुल पैदल उतरते ग्रामीण। संवाद
बिजुआ। विकास खंड में रामनगर घाट पर शारदा नदी पर हर साल बनने वाला पीपा पुल इस बार तय समय पर नहीं लग पाया है। इससे लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

पुल के निर्माण में देरी का मुख्य कारण नदी में जलस्तर का अधिक होना और दलदली स्थिति बताई जा रही है। विभाग के अवर अभियंता आरसी वर्मा ने बताया कि इस बार पुल का टेंडर देर से खुला। इसके अतिरिक्त, किसानों ने खेतों में फसलें बो दीं। पीपों को ले जाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। इससे ठेकेदार को लगभग दो किलोमीटर दूर से पीपे लाने पड़ रहे हैं। अवर अभियंता वर्मा ने बताया पुल का निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही यातायात बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे लोगों की आवाजाही सुगम हो सके।

यह पीपा पुल निघासन और बिजुआ को जोड़ता है। इससे बिजुआ ब्लॉक के रामनगर कलां, दौलतपुर, दंबल टांडा और रेवतीपुरवा और रमेश्वरापुर सहित कई गांवों के राहगीरों और किसानों की आवाजाही आसान हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed