{"_id":"61f97b3cedc1206bba62da1a","slug":"defense-minister-will-come-today-will-do-public-relations-lakhimpur-news-bly4741456189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे रक्षामंत्री, करेंगे जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे रक्षामंत्री, करेंगे जनसंपर्क
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रक्षामंत्री एवं पूर्व सीएम राजनाथ सिंह बुधवार सुबह साढ़े दस बजे पुलिस लाइन मैदान पर हेलिकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद 11 बजे युवराज पैलेस में आयोजित मतदाता सम्मेलन में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे मां संकटा देवी के दर्शन कर पूजन करेंगे और फिर उसके बाद संकटा देवी से सदर चौराहा होते हुए मेन रोड से हमदर्द तिराहा तक दुकानदारों से जनसंपर्क कर भाजपा को जिताने की अपील करेंगे। संवाद
रक्षामंत्री के आगमन पर डायवर्ट रहेगा रूट
लखीमपुर खीरी। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आगमन पर शहर का रूट डायवर्ट रहेगा।
यातायात निरीक्षक निर्मलजीत यादव ने बताया कि युवराज पैलेस में 11 बजे कार्यक्रम है। इसलिए कार्यक्रम खत्म होने तक खीरी रोड पर वाहनों का आना जाना बंद रहेगा। इस दौरान रोडवेज बसों सहित अन्य वाहनों का संचालन नौरंगाबाद चौराहे से सलमेपुर होकर होगा। उधर, संकटा देवी मंदिर में 12.30 बजे पूजन और फिर हमदर्द तिराहे तक जनसंपर्क कार्यक्रम है। इस दौरान हीरालाल तिराहा और अस्पताल तिराहा सहित पुराने भाजपा कार्यालय तक आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों को पुराना एसपी बंगला होकर मेला मैदान होकर निकाले जाएंगे। संवाद