फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Defense Estates Officer warns army land encroached upon in seven days in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: सात दिन में खाली करें सेना की जमीन, रक्षा संपदा अधिकारी ने अवैध कब्जेदारों को दी चेतावनी

Fri, 19 May 2023 06:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 May 2023 06:21 PM IST
सार

रक्षा संपदा अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ मैगलगंज में सेना की जमीन से अवैध कब्जा खाली कराने की मुनादी कराई। अवैध कब्जेदारों को कब्जा हटाने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
Defense Estates Officer warns army land encroached upon in seven days in Lakhimpur kheri
कब्जा हटाने के लिए कराई गई मुनादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में मकान और दुकान बनाकर सेना की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को सात दिन में जगह खाली करने का चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को रक्षा संपदा कार्यालय लखनऊ छावनी से आए अधिकारी और सैनिकों ने कब्जा खाली करने का एनाउंस कराया। इस दौरान थाना पुलिस भी मौजूद रही।

विज्ञापन


मैगलगंज कस्बा में मिलिट्री ग्राउंड ( मेला मैदान) पर कई दशकों से अवैध कब्जा है। पचास से अधिक कब्जेदारों ने टिनशेड व पक्का निर्माण कर सेना की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। कब्जा कर बनाए गए घरों में रहते हैं और दुकानें भी बना ली हैं। शुक्रवार को लखनऊ छावनी से रक्षा संपदा अधिकारी अपनी टीम के साथ मैगलगंज थाने पहुंचे। 

विज्ञापन

सेना ने सात दिन का दिया समय 

पुलिस टीम के साथ कस्बे में सेना की जमीन से अवैध कब्जा खाली कराने की मुनादी कराई। अवैध कब्जेदारों को कब्जा हटाने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में कब्जा न हटाने पर बलपूर्वक खाली कराने की चेतावनी भी दी। इसका खर्च भी अवैध कब्जेदार से वसूला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा संपदा अधिकारी ने बताया कि सेना की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। रक्षा मंत्रालय ने सेना की खाली पड़ी जमीन की बाउंड्री कराने के लिए धन मुहैया कराया है। नापजोख कर सेना के अभिलेखों में दर्ज पूरी जमीन को कब्जे में लिया जाएगा।

नोटिस के बाद जमे हुए हैं कब्जेदार 

रक्षा संपदा अधिकारी ने बताया पूरे प्रदेश में जहां भी सेना की जमीन पर कब्जा है, उसे खाली कराकर अपने कब्जे में लिया जाएगा। मैगलगंज में काफी दिनों से नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस के बाद भी जमीन से कब्जा खाली नहीं किया जा रहा है। 

सात दिन का समय दिया गया है, इसके बाद बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। हर्जाना संबंधित व्यक्तियों से वसूला जाएगा। किस ग्राउंड में क्या बनाया जाएगा, यह जानकारी सेना नहीं देती है। सुरक्षा के लिहाज से सेना अपने तरीके से कार्य करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed