{"_id":"65034d384608197aac073ea4","slug":"death-of-one-child-suffering-from-fever-malaria-confirmed-in-two-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-5755-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बुखार पीड़ित एक बच्चे की मौत, दो में मलेरिया की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बुखार पीड़ित एक बच्चे की मौत, दो में मलेरिया की पुष्टि
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई। दो बच्चों में जांच के दौरान मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बुखार पीड़ित 22 बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
बुखार हर उम्र के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इसकी चपेट में आकर बच्चे, युवा और बुजुर्ग जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। इनमें से गंभीर हालत में पहुंचने वालों को भर्ती करने तक की जरूरत पड़ रही है। बृहस्पतिवार को बुखार आने पर निघासन निवासी राकेश ढाई साल के पुत्र एकलव्य को लेकर इमरजेंसी पहुंचे, जिसकी हालत बेहद गंभीर होने के कारण बच्चा वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा 22 अन्य बुखार पीड़ित बच्चों का इलाज बच्चा वार्ड और चार बच्चों का इलाज आईसीयू वार्ड में हो रहा है। आईसीयू वार्ड में भर्ती नीमगांव निवासी रामू के छह वर्षीय पुत्री मीनाक्षी एवं फरधान के पड़रिया तुला निवासी कुतुबुद्दीन की 12 वर्षीय पुत्री सोनम में मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई है। वहीं, हरगांव निवासी सुरेश की नौ साल पुत्री आराधना की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।