फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Death of a young man who tried to immolate himself in Gauriphanta Kotwali

गौरीफंटा कोतवाली में आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक की मौत

Sun, 20 Mar 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man who tried to immolate himself in Gauriphanta Kotwali
शिवम (फाइल फोटो)
बुधवार की रात मैजिक चालक शिवम ने उठाया था आत्मघाती कदम
विज्ञापन

मृतक की पत्नी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
गौरीफंटा। बुधवार की रात कोतवाली में पेट्रोल डालकर मैजिक चालक ने आत्मदाह की कोशिश की थी। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया था, जहां शनिवार को चौथे दिन उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने, अवैध वसूली समेत अन्य धाराओं में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
16 मार्च बुधवार को गौरीफंटा से बनगवां मंडी तक मैजिक चलाने वाले कृष्णानगर पटिहन निवासी शिवम गुप्ता पुत्र राजीव गुप्ता ने गौरीफंटा पुलिस समेत कई टैक्सी दलालों के खिलाफ वसूली व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसे शिवम को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में पुलिस ने शिवम की पत्नी दीप्ति गुप्ता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट रिंकल गुप्ता, अभिरल गुप्ता उर्फ गोलू निवासी मोहल्ला रंगरेजान, शान अंसारी निवासी इकरामनगर नई बस्ती, सूरज निवासी टेहरा, विपिन सक्सेना निवासी बाजार प्रथम, पप्पू गुप्ता उर्फ घमंडी लाल निवासी किसान समेत छह के लिए दर्ज की गई है। रिपोर्ट में आत्महत्या के लिए प्रेरित और वसूली करने समेत अन्य धाराएं लगाई गईं हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही अभियुक्तों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से गायब हुए दलाल व डबल डेकर बसें
गौरीफंटा। बुधवार को गौरीफंटा थाने में मैजिक चालक द्वारा पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने के प्रयास की घटना के बाद से बार्डर पर दलालों व डबल डेकर बसों की आवाजाही बंद हो गई है। मामले में नेपाली नागरिकों से मोटी कमाई होने के कारण ही घटना की वजह माना जा रहा है। इन दलालों को पुलिस का संरक्षण भी प्राप्त है।
यहां बता दें कि भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा से भारतीय महानगर मुंबई, सूरत, बेंग्लुरु, बड़ौदा, दिल्ली, पंजाब आदि जाने के लिए डबल डेकर बसों द्वारा नेपाली सवारियों से दोगुना-तिगुना किराया वसूलकर पलिया से भेजा जाता है। इन बसों के दलाल दिनभर बार्डर पर टिकट की बुकिंग करते हैं और नेपाल से आने वाले लोगों से किराया लेकर निजी बसों से पलिया और फिर महानगरों को भेजते हैं।

उधर, गौरीफंटा बार्डर से बनगवां मंडी तक चलने वाली मैजिक पर भी इन दलालों की नजर रहती है। इससे आए दिन बस के दलालों द्वारा पुलिस से शिकायत कर उनको तंग करने का काम किया जाता है। अगर कोई भी मैजिक वाला, जो बार्डर जाता है और वहां से वापसी में सवारियां बैठा लेता है तो उससे झगड़े पर यह दलाल आमादा हो जाते हैं। पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला शिवम भी मैजिक से सवारी के साथ-साथ हार्डवेयर का सामान भी पलिया से लाता था, जिसका विरोध बस के दलालों द्वारा किया जा रहा था। इस मामले में रिंकल गुप्ता से विवाद भी हुआ था। दलालों की शिकायत पर ही पुलिस ने उसकी मैजिक बंद कर सीज कर दी थी। घटना के बाद से बार्डर पर कोई भी दलाल नजर नहीं आ रहा है और न ही डबल डेकर बसों का आना-जाना हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed