{"_id":"610ed2dc8ebc3e7b411e2c64","slug":"death-of-a-woman-who-came-to-have-an-abortion-at-a-private-clinic-lakhimpur-news-bly4556131122","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी क्लीनिक पर गर्भपात कराने आई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी क्लीनिक पर गर्भपात कराने आई महिला की मौत
विज्ञापन
ममरी। संसारपुर के एक निजी क्लीनिक पर गर्भपात कराने गई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज मृतका के परिजन ने जमकर हंगामा काटा। हंगामा होने पर संचालक क्लीनिक बंद कर भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है।
बताते हैं कि हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जमुनहा निवासी राजेश कुमार 30 वर्षीय पत्नी नंदी देवी का गर्भपात कराने के लिए संसारपुर स्थित एक निजी क्लीनिक पर लेकर आए थे। जहां गर्भपात के दौरान अधिक खून बह जाने से महिला की मौत हो गई। इससे नाराज परिजन ने मृतका का शव क्लीनिक के बाहर रखकर जब हंगामा करना शुरू कर दिया तो संचालक ईशा मूल अंसारी क्लीनिक बंद कर भाग निकला। बाद में वहां के प्रधान समेत अन्य लोगों ने मामले को रफादफा करा दिया। इतना सब होने के बाद भी पुलिस अनभिज्ञ बनी रही। संसारपुर चौकी प्रभारी सतीश चंद्र यादव का कहना है कि उन्हें कोई सूचना देने नहीं आया है परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिक संस्कार कर दिया है।