{"_id":"610d8d308ebc3ebb722e4a50","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-three-days-found-in-neemgaon-area-lakhimpur-news-bly455557394","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीमगांव क्षेत्र में तीन दिन से लापता युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीमगांव क्षेत्र में तीन दिन से लापता युवक का शव मिला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में लापता युवक का तीसरे दिन संदिग्ध परिस्थितियों में पेेड़ से लटकता शव मिला है। वहीं, इस मामले को लेकर वायरल हुए वीडियो में मृतक की पुत्री ने दुष्कर्मियों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज न किए जाने का आरोप लगाया है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले मृतक की पुत्री का एक विडियो सामने आया है, जिसमें उसने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने चार महीने पूर्व उसके साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह उससे लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था। शादी न करने पर उसे और उसके पिता को लटकाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था।
विडियो में मृतक की पुत्री ने बताया कि जब वह दवा लेने गई थी तो उसके पिता को दुष्कर्मियों ने फांसी पर लटकाकर मार डाला। वहीं, मृतक के भाई ने बताया कि उनकी भतीजी के साथ चार महीने पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। उसके गर्भवती होने की जानकारी पर भाई ने पुलिस में शिकायत की बात कही थी। इसके बाद से चार अगस्त को ही उसका भाई लापता हो गया था। शुक्रवार को उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला है। मृतक की पुत्री और भाई ने गांव के ही तीनों आरोपियों पर भाई को मारकर लटका देने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने बताया कि मामले में उसकी रिपोर्ट भी नहीं दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। पीड़ित पक्ष ने चार महीने पहले दुष्कर्म की बात कही। इससे पहले पुलिस के पास ऐसी कोई सूचना नहीं थी। परिवार ने आपस में डिस्कस कर दोबारा तहरीर देने की बात कही है। जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
- गजेंद्र सिंह, प्रभारी कोतवाल, नीमगांव