{"_id":"65f1e3e3043661197f08d572","slug":"dead-body-of-youth-found-in-house-under-suspicious-circumstances-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-116010-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में घर में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में घर में मिला युवक का शव
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवक का संदिग्ध हालात में घर से शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
बता दें कि मोहल्ला दुर्बल आश्रम के निकट कृष्णानगर निवासी प्रबल शुक्ला (19) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। प्रबल सगे बड़े भाई पूरन शुक्ला की हत्या के मामले में सात माह बाद जेल से छूटकर आया था। मामला मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे का बताया जा रहा है। बताते हैं कि मृतक प्रबल के पिता सुशील कुमार शुक्ला मेढक मंदिर (ओएल) के पास स्थित एक प्राइमरी स्कूल में अध्यापक थे। 14 साल पहले उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
मौत के बाद पत्नी श्यामकली को नौकरी मिल गई। वह शहर के गांधी बाल उद्यान जूनियर हाईस्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। फिलहाल मामले में परिजन कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के धर्माखेड़ा गांव निवासी बड़क्के पुत्र शंकर लाल (28) का शव गांव के बाहर स्थित रेशम प्लांट के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ से किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है, फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद