{"_id":"664524add41e4a6f8c084417","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-dense-forest-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-120060-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवक का भीरा जंगल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवक का भीरा जंगल में मिला शव
विज्ञापन
मृतक वीरेंद्र कुमार का फाइल फोटो-संवाद
बिजुआ। ससुराल जाने की बात कहकर निकले शाहजहांपुर के खुटार थाने के गांव रसवांकला निवासी वीरेंद्र कुमार (26) पुत्र साधूराम का शव मैलानी-भीरा जंगल में मंगलवार की देर शाम बरामद हुआ। परिजनों ने रिश्तेदारों पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद वीरेंद्र के परिजनों का आरोप है कि वीरेंद्र 12 मई को पीलीभीत के लालपुर निवासी अपने साढू रामकुमार के घर जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां किसी बात को लेकर पत्नी, साढू और साले के साथ विवाद हो गया था। बाद में वह घर आ गया था। बताते हैं कि वीरेंद्र की शादी को अभी एक साल नहीं हुआ था।
परिजनों का कहना है कि मंगलवार को वीरेंद्र खुटार के समीप स्थित गांव जगदेवपुर स्थित ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन ससुराल नहीं पहुंचा। इसी बीच भीरा जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को युवक का शव पड़ा होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि पत्नी की तरफ के रिश्तेदारों ने वीरेंद्र की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भीरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।