फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of young man found hanging from tree

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 17 Nov 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from tree
बरबर। कोतवाली पसगवां अंतर्गत गोमती नदी के निबिया घाट जाने वाले मार्ग के निकट ग्राम मड़ैया निवासी नीरज (22) का शव नीम के पेड़ में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पसगवां कोतवाली के ग्राम मड़ैया निवासी नीरज सेमराजानीपुर निवासी कृषि फॉर्म पर फसल की रखवाली का काम करते थे। साथ में पिता वीरबहादुर भी रहते थे। मंगलवार सुबह पिता वीरबहादुर ने जब नीरज को बिस्तर पर नहीं पाया तो तलाश शुरू की। इसी बीच खेत की उत्तर मेड़ पर नीम के पेड़ से नीरज का शव लटकता मिला। उसका मोबाइल टूटा मिला और सिम गायब था। परिवार के अनुसार नीरज की शादी नहीं हुई थी। बड़ा भाई शिशुपाल विवाहित है। मृतक के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ राजेश कुमार, इंस्पेक्टर पसगवां अंबर सिंह, चौकी प्रभारी अजीत सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed