फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of young man found hanging from tree, family expressed fear of murder

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 21 Nov 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from tree, family expressed fear of murder
रोते बिलखते मृतक के घरवाले।
एक दिन पहले लापता हो गए थे मृतक सुरेश चंद्र वर्मा
विज्ञापन

ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के कोरैया गांव में शुक्रवार दोपहर से लापता 47 वर्षीय व्यक्ति का शव शनिवार की सुबह गांव के दक्षिण में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने हंगामा करते हुए युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कोरैया निवासी 47 वर्षीय सुरेश चंद्र वर्मा, जो गांव में घूमकर डॉक्टरी का काम करता थे, शुक्रवार दोपहर से लापता थे। शनिवार सुबह उसका शव गांव के दक्षिण बड़ी नहर के पास खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और सीओ मोहम्मदी ने जब घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की और शव को सील करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई राजेश वर्मा, पत्नी मुन्नी देवी आदि परिजन का कहना है कि सुरेश चंद की दो दिन पूर्व एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी, जिस पर उसने देख लेने की धमकी दी थी। आशंका है कि सुरेश चंद की हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया है। उन्होंने एक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस से पहले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा, सीओ मोहम्मदी राजेश, आप नेता रामनिवास वर्मा, सपा नेता वारिस अली अंसारी के आने पर परिजन शांत हुए। तब कहीं जाकर पुलिस ने मृतक की पत्नी मुन्नी देवी की तहरीर पर शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो दोषी लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। - राजेश कुमार, सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed