फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of woman and young man found hanging from same tree

एक ही पेड़ से लटका मिला महिला और युवक का फंदा लगा शव

Mon, 15 Nov 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dead body of woman and young man found hanging from same tree
पड़ताल करती पुलिस टीम।
पुलिस ने बताया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला
विज्ञापन

निघासन (लखीमपुर खीरी)। रविवार को सिंगाही इलाके के चौगुर्जी गांव में गन्ने के खेत में एक महिला और युवक का फांसी लगा शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गांव की 28 साल की महिला, जो दो बच्चों की मां थी, उसका प्रेम प्रसंग उससे उम्र में पांच साल छोटे युवक के साथ चल रहा था। गांव वाले बताते हैं कि रविवार की सुबह दोनों के शव पेड़ से लटकते हुए देखे गए। दोनों के शव एक ही डाल और एक ही रस्सी से लटके थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, एसओ राजकुमार सोनकर का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन

दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन महिला दो बच्चों की मां थी, जिसके चलते आत्महत्या की है। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। - एसके जायसवाल, सीओ निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन

पसगवां क्षेत्र में कमरे में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजुआपुर (कोयलाजार) में एक तेरह वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला।
ग्राम रजुआपुर में रविवार शाम करीब चार बजे नन्हे नाई की तेरह वर्षीय पुत्री का शव कमरे के कुंडे में फंदे से लटकता मिला है। गांववाले बताते हैं कि मृतका की मां बिहार की थी, जो तीन वर्ष पहले कहीं चली गई थी। मृतका अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी है। मृतका के पिता नन्हे ने बताया कि वह मजदूरी करने गया था। लौटा तो उसे उसके बच्चों ने बताया कि पुत्री ने खाना नहीं बनाया। इसके बाद नन्हे ने खाना बनाया और उसने बच्चों संग खाना खाया। शाम चार बजे छोटी बहन जब घर लौटी तो देखा कि किशोरी का शव कमरे में लटक रहा था। उसने इसकी सूचना नन्हे और आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सीओ मोहम्मदी राजेश कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed