फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of watchman found in Kuriani nursery

कुरियानी पौधशाला में मिला चौकीदार का शव

Tue, 21 Jul 2020 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of watchman found in Kuriani nursery
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की मैलानी रेंज की कुरियानी पौधशाला के चौकीदार नोखेलाल का शव वहीं परिसर में पड़ा मिला। उसकी गर्दन और चेहरे पर जख्मों के निशान हैं। जंगली जानवर के हमले में मौत की आशंका जताते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहरैना के ग्राम भीखमपुर निवासी नोखेलाल (52) मैलानी रेंज की कुरियानी पौधशाला में चौकीदार/माली था। मैलानी रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि फारेस्ट गार्ड भरत पौधशाला पहुंचा तो वहां मौजूद दैनिक वनकर्मी माली हरिराम ने उसे नोखेलाल का शव पड़ा होने की सूचना दी। हरिराम ने बताया कि करीब नौ बजे उसे नोखेलाल का शव पड़ा दिखा। जानकारी मिलने पर वह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना थाने में और चौकीदार के परिवारवालों को दी। सूचना पाकर एसआई अजय मिश्र और भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एसआई अजय मिश्र ने बताया कि नोखेलाल के भाई नेतराम ने किसी जंगली जानवर के हमले में नोखेलाल की मौत की आशंका जताते हुए इसकी सूचना थाने में दी। उसी सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की गर्दन और चेहरे पर जख्म हैं, जिससे प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि किसी जंगली जानवर के हमले में ही नोखेलाल की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed