{"_id":"5f7b5b018ebc3e9c033405cf","slug":"dead-body-of-unidentified-youth-found-in-kheri-branch-canal-lakhimpur-news-bly422287061","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी ब्रांच नहर में मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी ब्रांच नहर में मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन
मैलानी। खीरी ब्रांच नहर में झाल के पास एक युवक का शव पानी में उतराता मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र के गांव बनवीरपुर निवासी रतन लाल का 18 वर्षीय बेटा रामलखन राना 28 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे भीरा रोड जंगल से गुजर रही खीरी ब्रांच नहर में गिर गया था। रामलखन की तलाश में गोताखोर लगाए गए लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं मां कैलाशा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में रामलखन के साथी अमन पर उसे अगवा कर गायब करने का आरोप लगाया है।
सोमवार को नारंग गांव के आगे नहर में स्थित झाल के पास एक शव उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामलखन के परिवारवालों को सूचना देकर बुलाया। खैरहना गांव में ब्याही रामलखन की बहन लक्ष्मी देवी मौके पर पहुंची और शव को देखकर रोने लगी। तब तक शव नहर से निकाला नहीं जा सका था महज कपड़ों को देखकर उसने शव भाई का होने की आशंका जताई थी। बमुश्किल पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। वह काफी फूल चुका था। जब अन्य परिवारवाले आए तो उन्होंने शव को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने लावारिस में दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मैलानी थाने के निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला का कहना है कि परिजनों ने शव की शिनाख्त से इनकार कर दिया है। शव एवं रामलखन के परिवार वालों को डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। संवाद