फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of missing youth found hanging from tree on third day

Lakhimpur Kheri News: लापता युवक का तीसरे रोज पेड़ से लटका मिला शव

Sun, 30 Jul 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found hanging from tree on third day
महेवागंज। घर से नाराज होकर निकले युवक का शव तीसरे दिन गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मामला फूलबेहड़ के सांडा गांव का है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सांडा गांव निवासी कुलदीप (18) पुत्र चेतराम की घरवालों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर बुधवार को वह घर से कहीं चला गया। रात में घर वापस नहीं आया। इससे घर वाले किसी दोस्त के यहां जाने की आशंका जता रहे थे। दूसरे रोज दोस्तों और रिश्तेदारियों में तलाश शुरु की। इस बीच शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की तरफ मवेशियों के लिए चारा लेने गए।
विज्ञापन

खेत में लगे शहतूत के पेड़ पर शव लटकता देख वह सब उलटे पांव गांव लौटे। गांव में खबर फैलते ही वहां भीड़ लग गई। कुलदीप के रूप शव की शिनाख्त होते ही परिजन में चीखपुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि किसी पर कोई आरोप या तहरीर नहीं मिली है। मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed