{"_id":"64bd6e778f391c85a305ad38","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-hanging-from-tree-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-2242-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो दिन से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो दिन से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
गमगीन बैठे कमरुल के परिजन
उचौलिया। दो दिन से लापता किरियारी गांव निवासी युवक का शव गांव से पांच सौ मीटर दूर बाग में शीशम के पेड़ से लटकता मिला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने रविवार की दोपहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
किरियारी निवासी 35 वर्षीय कमरुल खां शुक्रवार की सुबह से घर से लापता हो गया। रविवार सुबह उसका शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर मानाखेड़ा मार्ग के किनारे बाग में शीशम के पेड़ से संदिग्ध हालत में लटका मिला। मृतक के पैर जमीन से लग रहे थे। शव फूल गया और दुर्गंध आने लगी थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कमरुल का शव नीचे उतारा और गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
थानाध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया कि पुलिस को युवक की गुमशुदगी और उसका शव मिलने की कोई जानकारी नहीं है।
कमरेे में लटका मिला युवक का शव
मितौली। कस्बा निवासी 20 वर्षीय विवेक कुमार का शव रविवार की सुबह उसके ही कमरे में लटकता मिला। बताते हैं कि युवक पूरी रात डीजे बजाता रहा। सुबह करीब 9 बजे तक डीजे बजने पर परिजनों ने इसका विरोध किया। गुस्साए युवक ने परिजनों के साथ मारपीट की। परिजन पुलिस से शिकायत करने के लिए थाने गए थे। परिजनों के वापस घर पहुंचने से पहले ही विवेक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने दरवाजा खोला तो कमरे में विवेक का शव लटकता मिला। आनन-फानन में उसे मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि युवक पूर्व में दो बार खुदकुशी का प्रयास कर चुका था। परिजनों ने बताया कि मृतक विवेक की शादी 15 मई को उसरी गांव से हुई थी। पत्नी अपने मायके में ही थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। संवाद