फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of farmer found in Mohana river

मोहाना नदी में बहे किसान का शव बरामद

Sat, 18 Jul 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body of farmer found in Mohana river
तिकुनियां। परिवार के साथ नदी पार करते समय मोहाना नदी में डूबे किसान का शव परिवार वालों ने तीसरे दिन नदी से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम सूरत नगर निवासी राजेश निषाद (40) बुधवार की शाम धान की रोपाई कर अपने परिवार के साथ निजी नाव से मोहाना नदी पार कर रहे थे। बीच धार में नाव किसी चीज में फंस गई थी। राजेश लग्गी लगाकर नाव को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी की तेज धार में बह गया। शुक्रवार को राजेश निषाद का शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर ग्राम बाबापुरवा के पास नदी के किनारे उतराता देखा गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। शव बरामद होते ही उनके परिवार में चीख पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि शव बरामद हो गया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed