फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of a youth found in a field, suicide suspected

Lakhimpur Kheri News: खेत में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Sat, 02 Nov 2024 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a field, suicide suspected
मृतक का फाइल फोटो
मोहम्मदी। पुलिस चौकी मूड़ा निजाम के गांव इटौआ के खेत में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। उसकी मौत सीने में गोली लगने से हुई बताई जा रही है। खेत में ही कुछ दूरी पर 315 बोर का तमंचा भी पड़ा मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव इटौवा निवासी जगदीश के 20 वर्षीय पुत्र मुकेश का शव शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूर एक खेत में पड़ा मिला, उसे गोली लगी थी। शव के पास एक तमंचा भी पड़ा था। सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, युवक बृहस्पतिवार रात से गायब था और शुक्रवार सुबह शव मिला है।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। घटना के साक्ष्य जुटाए व शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुकेश कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पारिवारिक कलह में युवक ने खुद को मारी गोली
- गंभीर रूप में घायल युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला गंगोत्री नगर निवासी एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी शैलू उर्फ शैलेंद्र (38) पुत्र राकेश ने खुद को गोली मार ली। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। घटना के समय घर के अधिकांश लोग सो रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग सहम गए। बाहर निकलने पर किसी तरह की कोई घटना न पता चलने पर कमरे में गए, जहां शैलू सोया हुआ था। शैलू को लहूलुहान हालत में देखकर परिजन घबरा गए। शैलू के पास तमंचा पड़ा था।



परिजन, शैलू को तड़पता देख आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। गोली सीने के दाहिने हिस्से में लगी होना बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। चूंकि परिजन लखनऊ ही हैं। इससे घटना के सही कारणोंं का पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed