{"_id":"69e66b488a0893b4c4057930","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-at-his-in-laws-house-murder-charge-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-173332-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवक का ससुराल में फंदे से लकटता मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवक का ससुराल में फंदे से लकटता मिला शव, हत्या का आरोप
Mon, 20 Apr 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। खमरिया गांव में स्थित अपनी ससुराल में रहने वाले सरवन कुमार का शव फंदे से लटकता मिला। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन युवक की ससुराल पहुंचे, जहां पर उन्होंने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। फिलहाल मामला घरेलू कलह का बताया जा रहा है।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव कुशमौरी निवासी सरवन कुमार (28) पुत्र कनौजी श्याम लंबे समय से ससुराल में रह रहे थे। दोनों गांव एक ही थाना क्षेत्र में हैं। रविवार शाम सरवन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाकर सोने चले गए। सोमवार सुबह काफी देर तक न तो सरवन ही बाहर निकले और न ही उनके पत्नी बच्चे। इस पर ससुरालियों ने सरवन को आवाज लगाई।
आवाज सुनकर जगी पत्नी और बच्चों ने कमरे में सरवन का शव फंदे से लटकता देखा। इधर सरवन की मौत की खबर मिलते ही उसके घर वाले ससुराल पहुंचे और हत्या की आशंका जताते पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
फूलबेहड़ प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह की बात सामने आई है। मृतक के परिजनों ने अभी तक शव का पोस्टमाॅर्टम कराने की बात कही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।