{"_id":"6674a1703eaa751d5a0b876a","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-drowned-in-sharda-while-bathing-was-found-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-122792-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नहाने के दौरान शारदा में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नहाने के दौरान शारदा में डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन
मृतक जमील अहमद
निघासन। शारदा नदी में नहाने के दौरान लापता हुए युवक का शव गुरुवार सुबह गोताखोरों ने खोज लिया। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया।
तिकुनिया कोतवाली के खैरटिया गांव निवासी मंशेर अली का 25 वर्षीय जमील अहमद बुधवार सुबह निघासन कोतवाली क्षेत्र के खमरिया गांव में रहने वाले अपने मामा कमाल अहमद के घर आया था। शाम को वह गांव के तालिब व अफरोज के साथ खमरिया के दक्षिण शारदा नदी में नहाने गया था। नदी में नहाते समय अचानक तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
इनमें से दो तो किसी तरह बाहर निकल आए लेकिन जमील का पता नहीं चला। जमील के ननिहाल के लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही वह खोजबीन में लग गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार भीमचंद व प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा, दरोगा आदित्य यादव, युवराज बालियान ने मौका मुआयना किया। पूरी रात गांव के गोताखोर व पुलिस ने नदी में खोजबीन की। कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे जमील का शव गांव बैलहा के नजदीक नदी में पडा़ मिला। संवाद