फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dead body of 10-year-old girl found hanging from tree outside her house in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: घर के बाहर पेड़ से लटका मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Mon, 24 Nov 2025 12:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Nov 2025 12:47 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां दस साल की बच्ची का शव उसके ही घर के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतका के नाना ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
dead body of 10-year-old girl found hanging from tree outside her house in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र में दस साल की बालिका का शव रविवार शाम संदिग्ध हालात में उसके घर के बाहर शहतूत के पेड़ से लटकता मिला। बालिका अपनी दादी के साथ रहती थी। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। उसके नाना ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का अरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली तिकुनिया के एक गांव की है। गांव निवासी 10 वर्षीय बालिका का शव रविवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। शाम के वक्त बालिका की दादी घर खाना बना रही थीं। जब वह बाहर निकलीं तो पोती का शव पेड़ से लटकता देखा। इस पर वह चीख पड़ीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में आरिफ का शोरूम जमींदोज... दो दिन चली कार्रवाई; तस्वीरों में देखें कैसे गिरी तीन मंजिला इमारत
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सोमवार को पुलिस बालिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी, तभी उसके नाना थाने पहुंचे। उन्होंने दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बालिका की एक बड़ी बहन है, जो विवाहिता है। वह अपनी ससुराल से गांव पहुंची। उसने भी छोटी बहन के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed