{"_id":"600476db8ebc3e31874ef1a1","slug":"dead-body-found-dead-post-mortem-and-buried-body-lakhimpur-news-bly434043053","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत मिली मैना तो पोस्टमार्टम कर दफन करवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत मिली मैना तो पोस्टमार्टम कर दफन करवाया शव
विज्ञापन
मैगलगंज। चपरासी और पशु मित्र ने जमीन पर मृत मिली मैना का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका शव मिट्टी में दफन करवा दिया और कोई बीमारी न होने का दावा किया। इस बीच चिकित्सक ने मैना के शव के सैंपल को लैब में भेजना तक जरूरी नहीं समझा।
रविवार को रहजनियां गांव में संदिग्ध हालात में एक मैना (चिड़िया) का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक पंकज वर्मा को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने मृत पक्षी की पहचान मैना के रूप में की। मौके पर पहुंचे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी छोटा और पशु मित्र निशांत शर्मा के द्वारा मृत मैना का निरीक्षण किया गया, और दावा किया गया कि सर्दी की वजह से मैना की मौत हुई है। उन्होंने दावा किया कि बर्ड फ्लू जैसा कोई भी लक्षण होगा तो पक्षियों की मौत समूह के रूप में होगी
क्या बोले जिम्मेदार

रविवार का दिन होने के कारण घर पर था। टीम ने जांच पड़ताल की है, बर्ड फ्लू जैसा कोई लक्षण नहीं मिला है। मैना का पोस्टमार्टम करवाकर गांव में दफना दिया गया है। - पंकज वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी मैगलगंज
विज्ञापन विज्ञापन