फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead bodies of husband and wife found hanging in the room in Lakhimpur kheri

नवदंपती ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे लटके मिले पति-पत्नी के शव, छह महीने पहले हुई थी शादी

Sun, 17 Dec 2023 06:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Dec 2023 06:54 PM IST
सार

पति पत्नी शनिवार शाम अपने कमरे में सोए थे। रविवार सुबह काफी देर तक जब कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर पति-पत्नी के शव फंदे से लटके देख चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Dead bodies of husband and wife found hanging in the room in Lakhimpur kheri
आलोक और पूजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाने के रुद्रपुर निवासी नव दंपती ने फंदे से लटककर जान दे दी। बेटा-बहू का शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। पुलिस और तहसील अधिकारी भी गांव पहुंचे। पति-पत्नी की आत्महत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। परिजनों ने सुलह-समझौता कर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


रुद्रपुर निवासी कुलदीप यादव के पुत्र आलोक यादव (19) की शादी करीब छह माह पूर्व देवरिया-अलीगंज निवासी पूजा यादव (18) के साथ हुई थी। पिता कुलदीप के अनुसार बेटा आलोक और बहू शनिवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह दोनों का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। घर में कोहराम मच गया। रोने-बिखलने की आवाज सुन पास-पड़ोसी और ग्रामीण जमा हो गए। 
विज्ञापन


दंपती में था आपसी विवाद 
सूचना मिलते ही पूजा के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। भीरा पुलिस भी गांव पहुंच गई। नायब तहसीलदार गोला सर्वेश यादव भी गांव पहुंचे। आलोक और पूजा की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। आपसी विवाद की बात तो सामने आई, लेकिन परिजनों ने कुछ भी बोलने से इनकार किया। मृतका पूजा के पिता उत्तम कुमार ने बताया कि घर-परिवार में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। अन्य कोई शिकायत नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक के पिता कुलदीप ने बेटा-बहू में किसी तरह के विवाद से इनकार किया। बताया कि उन्हें कभी विवाद का पता नहीं चला। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। आपस में सुलह-समझौता कर दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। भीरा थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने मृतकों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

दरवाजा खुला तो सामने लटक रहे बेटा-बहू के शव
छह महीने पहले बड़े अरमान से जिस बेटे की शादी की थी। उसी बेटे और बहू का शव देख रुदपुर निवासी कुलदीप के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। खुद को संभालकर पुलिस और अधिकारियों के सवालों का जवाब देते रहे। परिजनों को भी समझा-बुझाकर शांत कराया। कुलदीप यादव ने बताया कि शनिवार की रात सब कुछ सही था। बेटा आलोक और बहू पूजा खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। वह कमरे के बाहर सो रहे थे। 

सुबह जब बेटा-बहू कमरे से बाहर नहीं आए तो उनकी पत्नी जगाने पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर जवाब नहीं मिला तो कुलदीप ने कमरे के दरवाजे पर लात मारी। सिटकनी टूटने से दरवाजा खुल गया। कमरे का दृश्य देखकर कुलदीप और उनकी पत्नी के होश उड़ गए। कमरे में बेटा आलोक और बहू पूजा का शव लटक रहा था। दोनों ने अलग-अलग फंदे से लटककर जान दे दी।

पिता और ससुर ने दी आत्महत्या की धमकी
पति-पत्नी के आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा और अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इस पर परिजन भड़क गए। आलोक और पूजा दोनों के पिता ने पुलिस को आत्महत्या करने की धमकी दी। ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए। यह देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed