फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead bodies of husband wife found hanging at different places in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: अलग-अलग जगहों पर लटके मिले दंपती के शव, बेटी बोली- पिता ने की मां की हत्या

Sat, 03 Aug 2024 01:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2024 01:55 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में पति-पत्नी के शव अलग अलग जगहों पर फंदे से लटके मिले। दोनों में झगड़ा हुआ था। बेटी ने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया। वहीं मृतक के भाई ने कहा कि पहले भाभी ने आत्महत्या की। इसके बाद भाई ने भी जान दे दी। 

विज्ञापन
Dead bodies of husband wife found hanging at different places in lakhimpur kheri
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में गणेशपुर कुर्तैइया निवासी दंपती के शव शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके मिले। पत्नी का शव घर और पति का शव गन्ने के खेत में लटका मिला। मृतक की बेटी का कहना है कि मां की हत्या करने के बाद पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। जबकि मृतक का भाई कह रहा है कि कहासुनी के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इससे बदहवास होकर पति ने भी जान दे दी। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी लाल विक्रम (48) की शुक्रवार दोपहर खाना बनाने को लेकर पत्नी कुसुमा (45) से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि गुस्से में लाल विक्रम ने पत्नी की पिटाई कर दी और घर के बाहर निकल गया। बाद में उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में लटका मिला। इधर, पत्नी का शव घर में फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन

बेटी ने लगाया मां की हत्या का आरोप 
मृतक लाल विक्रम की बेटी किरन ने बताया कि उसके पापा ने मम्मी की हत्या कर दी। वहीं मृतक के भाई लालमोचन के मुताबिक आपसी कलह से क्षुब्ध होकर कुसुमा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब लाल विक्रम घर लौटा और पत्नी को फंदे पर लटका देख बदहवास हो गया। पहले उसने पत्नी के शव को फंदे से उतारा और जमीन पर लिटाया। बाद में गांव के ही कौशल के गन्ना के खेत में लगे आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

घटना की सूचना पर पहुंचे धौरहरा सीओ प्रीतमपाल सिंह ने मौका-मुआयना किया। लाल विक्रम के भाई लाल मोचन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ धौरहरा प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि शराबी पति से तंग आकर पहले पत्नी ने आत्महत्या की। फिर बदहवास पति ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed