फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DCB secured first position in the state by earning a net profit of Rs 21.30 crore

Lakhimpur Kheri News: डीसीबी ने 21.30 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

Wed, 31 Dec 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 31 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
DCB secured first position in the state by earning a net profit of Rs 21.30 crore
लखीमपुर खीरी। जिला सहकारी बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार ने कहा कि लखीमपुर ने सहकारिता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 21 करोड़ 30 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। यह लाभ प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंकों में सर्वाधिक है, जिसके साथ बैंक ने शुद्ध लाभ अर्जन के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


बैठक का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी भाजपा वासुदेव मौर्य ने दीप जलाकर किया। बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुधांशु चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही आय-व्यय लेखा, लेखा परीक्षण रिपोर्ट एवं एजेंडे पर चर्चा की गई, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व समिति सचिवों को सम्मानित किया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी, विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, ठाकुर प्रसाद गंगवार, रामशंकर राज रामू, बैंक संचालक मंडल सदस्य, सहकारिता विभाग व नाबार्ड के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed