{"_id":"66243b105f34e0880a05b644","slug":"daughters-shine-district-tops-in-high-school-and-intermediate-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-118338-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बेटियों का जलवा... हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बेटियों का जलवा... हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में किया जिला टॉप
विज्ञापन
भव्या सिंह-स्वयं
लखीमपुर खीरी। हर बार की तरह इस बार भी बेटियां का जलवा रहा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में तेजश्वनी और इंटरमीडिएट में स्मृति ने बुलंदियां छूते हुए जिले का नाम रोशन किया है। तेजश्वनी को 95.83 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं तो स्मृति सिंह को 97 प्रतिशत अंक मिले हैंं।
टॉप टेन में इस बार भी निजी स्कूलों का जिले में दबदबा रहा है। राजकीय स्कूलों के बच्चे सूची में दूर-दूर तक नहीं दिखाई दिए। शनिवार को यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। बच्चे सुबह से ही परिणाम का इंतजार कर रहे थे। दोपहर दो बजे बोर्ड की ओर से जैसे ही रिजल्ट घोषित किया गया, छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से चमक उठे। परिणाम आने के बाद बच्चे एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए। इस बार हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 81.84 प्रतिशत, तो इंटरमीडिएट का रिजल्ट 78.02 फीसदी रहा। दोनों परीक्षाओं में कुल 97 हजार 815 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।
जेल के चार बंदियों ने पास की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा
जिला कारागार में बंद चार बंदियों ने भी यूपी बोर्ड की परीक्षा पास की है। जेलर हरवंश पांडे ने बताया कि जेल में बंद बंदी अमित, फैजान ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। मयंक शुक्ला और मयंक श्रीवास्तव ने इंटर विषय की परीक्षा दी थी। अमित ने 69.99 प्रतिशत तो फैजान ने 67. प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मयंक शुक्ला ने 54 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की परीक्षा पास की। मयंक श्रीवास्तव को 50.6 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन
आईएएस बनकर पिता के सपनों को साकार करेंगी भव्या
लखीमपुर खीरी। इंटरमीडिएट में जिले में नौवां स्थान पाने वाली शहर के संकटा देवी निवासी दुर्गा प्रसाद की बेटी भव्या सिंह ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। भव्या की माता खुशबू गृहिणी हैं, जबकि पिता दुकान चलाते हैं। भव्या ने बताया कि उन्हें हिन्दी में 96, अंग्रेजी में 85, फिजिक्स में 97, कैमिस्ट्री में 95 और बायोलाजी में 97 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। वह सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर आईएएस बनना चाहती हैं। वह गरीबों की मदद भी करना चाहती हैं। एसडीएसवीएम बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर की छात्रा हैं।