फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Daughters decorated Rangoli with the colors of their talent

बेटियों ने अपनी प्रतिभा के रंगों से सजाई रंगोली

Wed, 29 Dec 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Daughters decorated Rangoli with the colors of their talent
गोला में रंगोली की पुरस्कृत प्रतिभाएं।
रंगोली प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। जीवनलाल कमला देवी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के रंगों से रंगोली सजाकर मन मोह लिया। इसमें अंशिका गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं।
रंगोली प्रतियोगिता भारत विकास परिषद द्वारा कराई गई। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. आदर्श दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में 123 छात्राओं ने भाग लिया। प्रबंधक जया अग्निहोत्री, वर्तिका सिंह, सविता यादव, दुर्गा भारद्वाज, आकांक्षा तिवारी प्रतियोगिता की निर्णायक रहीं।
विज्ञापन

प्रथम स्थान अंशिका गुप्ता, द्वितीय स्थान छाया वर्मा एवं तृतीय स्थान डाली देवी को प्राप्त हुआ। परिषद की गोला शाखा अध्यक्ष गुरुदेव शर्मा, सचिव सुयश त्रिवेदी, डॉ. सौरभ दीक्षित ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मनीष अवस्थी, अंकुश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed