{"_id":"6a172ce8af0c6240910cae0b","slug":"daughter-attacked-with-a-stick-accused-of-attempting-to-have-an-illicit-relationship-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176177-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुत्री पर बांके से हमला, नाजायज संबंध बनाने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुत्री पर बांके से हमला, नाजायज संबंध बनाने के प्रयास का आरोप
Wed, 27 May 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 27 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता ने पुत्री पर नाजायज संबंध बनाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर बांके से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक को भी घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पिता लंबे समय से उससे छेड़छाड़ करता था और उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। बुधवार को मितौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बांका बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
-- -- -- --
पत्नी की हत्या के मामले में भी जा चुका है जेल
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी वर्ष 2017 में पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पत्नी की मौत के बाद वह पुत्री के साथ रह रहा था। आरोप है कि वह लगातार पीड़िता पर गलत संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। परिवार वालों से कई दिन से वह शादी कराने की भी जिद कर रहा था।