{"_id":"624b39748a5c7078212ae97d","slug":"date-will-be-decided-in-the-meeting-for-counting-of-rhinos-in-dudhwa-lakhimpur-news-bly4803662191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा में गैंडों की गणना के लिए बैठक में तय होगी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा में गैंडों की गणना के लिए बैठक में तय होगी तारीख
विज्ञापन
दुधवा में विचरण करता गैंडा। फाइल फोटो।
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में वन्यजीवों की गणना के बाद अब पार्क प्रशासन गैंडों की गिनती करेगा। एक-दो दिन में बैठक के बाद पार्क प्रशासन इसी माह तिथि की घोषणा करेगा। पार्क प्रशासन की ओर से बताया गया कि हाथियों पर बैठकर गैंडों की गिनती की जाएगी।
दुधवा नेशनल पार्क में अभी हाल ही में शाकाहारी समेत अन्य वन्यजीवों की गणना पूरी हुई थी। इसमें दुधवा टाइगर रिजर्व की सभी रेंज में वन्यजीवों की गणना हुई थी। अब पार्क प्रशासन गैंडों की गिनती करेगा। दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि दुधवा में गैंडों की गणना का काम शीघ्र किया जाएगा।
इसके लिए एक-दो दिन में दुधवा में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें रणनीति बनाकर गैंडों की गिनती के लिए तिथि घोषित की जाएगी। तैयारियां की जा रही है। संभवत: इसी माह गैंडों की गणना होगी।
विज्ञापन
दोनों परियोजनाओं में फिलहाल 42 गैंडे - दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि दुधवा में फिलहाल गैंडों की दो परियोजनाएं चल रही हैं। जिसमें दोनों परियोजनाओं को मिलाकर गैंडों की संख्या 42 है।