फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   date increase

मास्टर डेटा बेस में शामिल होने के तिथि बढ़ी

Wed, 16 Sep 2015 05:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 16 Sep 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
ऐसे सभी माध्यमिक विद्यालय और डिग्री कॉलेज जिनकी मान्यता 30 जून तक हुई है और किन्ही कारणों से मास्टर डेटाबेस में शामिल नहीं हो पाए हैं उनके लिए मास्टर डेटा बेस में शामिल होने की तिथि 11 सितंबर कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी गुप्ता ने संबंधित प्रधानाचार्यों को लागिंग आईडी प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव सुनील कुमार ने इस आशय के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे हैं कि ऐसी शिक्षण संस्थाएं जिनकी मान्यता 30 जून 2015 तक प्राप्त हो चुकी है लेकिन शैक्षणिक सत्र 2015-16 में निर्धारित तिथि 15 जुलाई तक डेटाबेस में शामिल नहीं हो पाए हैं। उनके लिए विशेष परिस्थितियों में 10 दिन का समय बढ़ाया गया है। अब ऐसे विद्यालय 11 सितंबर तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समाज कल्याण अधिकारी से लागिंग आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं। मास्टर डेटाबेस में नई संस्थाओं के शामिल होने के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रमुख सचिव के निर्देश मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी गुप्ता ने सभी प्रधानाचार्यों को इस आशय के निर्देश भेज दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed