फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dance Contest Winner Richa

नृत्य प्रतियोगिता में ऋचा विजेता

Wed, 11 Mar 2015 06:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Mar 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
Dance Contest Winner Richa
जेसीआई का होली मिलन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जेसीरेट शाखा की सदस्यों ने मनमोहक नृत्य और गीत पेश कर समां बांध दिया। पूर्व अध्यक्ष कवलजीत चावला ने होली एक्शन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। कड़े मुकाबले में ऋचा अग्रवाल पति पंकज अग्रवाल को हराकर विजेता बनीं।
विज्ञापन

अध्याय अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता की अध्यक्षता और योगेश जोशी के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में जेसीरेट विंग की चेयरपर्सन मीता गर्ग ने जेसी युगलों के लिए गुब्बारा फुलाओ-फोड़ो प्रतियोगिता कराई। इसमें साक्षी-मनीष बंसल विजेता और हिमा-मानस गुप्ता उपविजेता बने। संचालन निवर्तमान अध्यक्ष अमर सिंह और अवनीश गुप्ता ने किया। इस मौके पर सदस्यों ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलदीप गुप्ता, आर्येंद्र पाल सिंह, राममोहन गुप्ता, तुषार गर्ग, नीरज कृष्ण, अमर सिंह, मंजीत सिंह चावला, अनिल अग्रवाल, राजेश पटेल, अतिन गर्ग, देवेश गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, नितिन श्रीवास्तव, हषवर्धन सिंह, विकास गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, आरडी अवस्थी, शेफाली कृष्ण, सोनी गुप्ता और नाव्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे के गले मिले पेंशनर्स
उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के होली मिलन समारोह में मौजूद लोगों ने हास्य कविताएं, गीत, चुटकले पेश किए। साथ ही सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, भाईचारे और आध्यात्मिक विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमा शंकर राय और संचालन केके अवस्थी ने किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त लोगों को किसी न किसी काम में खुद को व्यस्त रखने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में केएस मिश्र, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, जीसी मिश्र, राघवराम तिवारी, घसीटे प्रसाद, सोबरन लाल वाजपेयी, सूरज प्रकाश त्रिवेदी, आरपी त्रिपाठी आदि ने भी अपने विचार रखे।
अर्बन कोआपरेटिव बैंक में हुआ होली मिलन समारोह
सिंगाही।
अर्बन कोआपरेटिव बैंक की शाखा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंगहा के कवि टोडर प्रसाद गंजरहा ने होली गीत पेशकर वाहवाही लूटी। शाखा प्रबंधक अमर सिंह ने ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर पूर्व चैयरमैन मोहम्मद कय्यूम ने कहा कि होली पर सारे गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे को गले मिलना चाहिए। इस मौके पर एजीएम सौरव दीक्षित त्रिलोकी नाथ देडिया, बाल कुमार वर्मा, जगपाल सिंह, रवि वर्मा आदि सैंकडों लोग मौजूद रहे।
होली मिलन
लखीमपुर खीरी
। पंचपीर फाउंडेशन लखीमपुर का होली मिलन समारोह मेड़ई लाल मंदिर के निकट बहादुर नगर में 12 मार्च को शाम चार बजे से होगा। इसमें राष्ट्रीय एकता, समरसता और भाईचारे पर आधारित कवि सम्मेलन और मुशायरा होगा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का होली मिलन समारोह 13 मार्च को होगा। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव, प्रांतीय महामंत्री डॉ. सचिन वैश्य, प्रांतीय वित्त सचिव डॉ. अमित सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. आरएस मधौरिया ने दी।
ऑटो इंजीनियरिंग मैकेनिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 13 मार्च को अपराह्न तीन बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। एलआरपी रोड पर होने वाले इस आयोजन में राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. आरए उसमानी मुख्य अतिथि होंगे। जबकि विधायक उत्कर्ष वर्मा और राम सरन के अलावा सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल और पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शशांक यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक शब्बीर बाबा और राजीव जौहरी ने दी।
-निघासन। भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी के पैतृक गांव बनवीरपुर में 15 मार्च को सुबह 10 बजे से होली मिलन समारोह होगा। इस दौरान पूरे जिले के कार्यकर्ता शिकरत करेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रतीराम लोधी ने दी।
गोस्वामी समाज के लोगों
ने फू लों से होली खेली
गोला गोकर्णनाथ।
अलीगंज रोड स्थित एक बारात घर के परिसर में गोस्वामी समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें लोगों ने फूलों की होली खेली और म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने होली गीत गाए।
जनार्दन गिरि और नरसिंह भारती के संयोजन में कराए गए होली मिलन समारोह में विधि प्रकोष्ठ उप्र के सचिव मुकद्दर गिरि ने कहा कि होली समरसता की प्रतीक है। पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने फूलों से होली खेलते हुए गोस्वामी समाज की एकजुटता और शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष होली के पांचवें दिन इसी प्रकार धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया जाएगा। होली मिलन समारोह में गोला म्यूजिकल ग्रुप के सचिन, सावन, गायक रामकुमार सैनी, गोपाल शर्मा, नरेश अवस्थी ने ढोलक पर उमा गिरि, कैशियो पर अनिल झा, मजीरे पर रमेशचंद मिश्र की संगत में होली गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संचालन जगदीश गिरि एडवोकेट ने किया। इस मौके पर शत्रोहन गिरि, अखिलेश गिरि, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, मधुसूदन गिरि, कैलाश गिरि, अजय गिरि, कुमार शुभम वर्मा, लालबहादुर गिरि, कन्हैया गिरि, आशाराम गिरि, लाडले गिरि, भगवतसरन गिरि, राजेश गिरि, बासुदेव गिरि, नागेंद्र गिरि आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। सेंट्रल बार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह तहसील परिसर में सुनीता मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। समारोह को अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, राजेश गिरि, हरिनाम पांडे, विजय प्रकाश वर्मा, सुरेश शर्मा, संतकुमार भारती, हंसराम स्वर्णकार, नरेशसिंह तोमर, रामजीलाल दीक्षित, मनोज श्रीवास्तव, संदीप अवस्थी, अरुण यादव, बच्चाबाबू मिश्र ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री लालबहादुर सिंह यादव ने किया। इस मौके पर राजेश वाजपेयी, पंकज वर्मा, अरुण शुक्ला, मनोज सक्सेना, संतोष भारती, जितेंद्र वर्मा, शिवभगवान, श्रीराम, उमेश गुप्ता, आदर्श वर्मा, रजनी सिन्हा, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

व्यापार मंडल और ग्राम सभा का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
निघासन।
पुराने महिला अस्पताल में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान व्यापारियों के साथ एसडीएम, सीओ और एसओ ने भी जमकर रंग गुलाल खेला, जिले से आई म्युजिकल पार्टी ने होली गीतों से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। पुराने महिला अस्पताल में व्यापार मंडल और ग्राम प्रधान भुवनेश्वर प्रसाद शाक्य के सहयोग से होली मिलन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान लखीमपुर से आई म्युजिकल पार्टी के कलाकारों राजेश दीक्षित, मनीष सिंहा, अमित तिवारी, आशुतोष शुक्ला, करुणा जोशी, सुशील बंसल आदि कलाकारों ने होली गीत गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष एके चौबिया, दामोदर प्रसाद वर्मा, आफताब साहिल, मनोज श्रीवास्तव आदि ने एसडीएम पीके सिंह, सीओ मोहम्मद इब्राहिम, एसओ आरके यादव को जमकर रंग गुलाल लगाया। होली मिलन समारोह को एसडीएम, सीओ, एसओ के अलावा आरके बाथम, सुबोध कुमार पांडे आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान सपा विधायक प्रतिनिधि आरके बाथम, आशीष कनौजिया, बबलू, बाबूशंकर मिश्रा, जगन्नाथ प्रसाद मौर्य, संजय जायसवाल, सैयद सलीमुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे। संचालन आफताब साहिल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed