{"_id":"62701f07ced1d5495720f094","slug":"cyber-thugs-cheated-56-thousand-from-the-trader-lakhimpur-news-bly4835197146","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने व्यापारी से 56 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने व्यापारी से 56 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। साइबर ठगों ने पतंजलि योग संस्थान के नाम पर शहर के एक व्यापारी से 56 हजार रुपये ठग लिए। परिजन जब इलाज कराने के लिए सोमवार को हरिद्वार पहुंचे तो पतंजलि योग संस्थान में साइबर ठगों द्वारा दी गई रसीद के फर्जी होने की जानकारी हुई। मामले की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
मोहल्ला महाराजनगर निवासी मनीष गुुप्ता ने बताया कि परिवार के लोग पतंजलि योग ग्राम हरिद्वार में इलाज कराते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक मोबाइल नंबर से काल आई और उसने बुकिंग कराने के लिए कहा। जिस पर मनीष ने साइबर ठग द्वारा बताए गए एसबीआई खाते में 56 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद बुकिंग करने वाले साइबर ठग ने चार लोगों के रहने और योग उपचार का पत्र, बिल व बुकिंग भेज दी। मनीष के परिवार के चार लोग सोमवार को पतंजलि योग ग्राम हरिद्वार में इलाज कराने पहुंचे तो योग ग्राम के व्यवस्थापकों ने साइबर ठग द्वारा दिए गए बिल व पत्र को फर्जी बताया।
विज्ञापन
परेशान परिजन ने फोन कर मनीष को सूचना दी। मनीष ने ठग के नंबर पर कॉल की लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर मनीष ने साइबर ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सदर कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि साइबर ठगी का मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।