फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cyber criminals can empty your bank account by posing as relatives be alert and cautious

Lakhimpur Kheri: साइबर ठग रिश्तेदार बनकर खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता, रहें सतर्क और सावधान

Wed, 23 Jul 2025 07:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 07:24 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा के द एलीट एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बुधवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें सीओ ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के बारे में बताया। 

विज्ञापन
Cyber criminals can empty your bank account by posing as relatives be alert and cautious
सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आया है, तब से साइबर अपराध की घटनाएं ज्यादा बढ़ गई हैं। एआई जितना अच्छा है, उतना ही खतरनाक भी। इसकी मदद से ठग रिश्तेदार बनकर आपका खाता खाली कर सकते हैं। इसलिए आज के दौर में सावधानी बहुत जरूरी है। सजगता से ही इन घटनाओं से बचा जा सकता है। यह बातें अमर उजाला की ओर से द एलीट एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मुख्य अतिथि सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने कहीं।

विज्ञापन


सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आज पुलिसिंग पूरी तरह से बदल गई है। वर्दी देखकर किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है किसी भी आपात स्थित में मदद के लिए डायल 112 के अलावा छात्राओं के लिए 1090 पर कॉल की जा सकती है। आजकल देखने को यह मिल रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई सहित अन्य साइबर गतिविधियों में संलिप्तता होने पर घबरा जाते हैं और वह अवसाद में चले जाते हैं। इसके चलते वह आत्महत्या जैसे कदम भी उठा रहे हैं। यह समाज के लिए हितकर नहीं है।

विज्ञापन

Cyber criminals can empty your bank account by posing as relatives be alert and cautious
पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुड टच बैड टच के बारे में बताया 
सीओ ने कहा कि आप सभी लोग मन लगाकर पढ़ाई करें ताकि एक अच्छे नागरिक बन सकें। बताया कि किसी के साथ अपनी फोटो साझा न करें, क्योंकि आपके द्वारा भेजी गई फोटो का दुरुपयोग हो सकता है। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं को गुड टच बैड टच के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि अगर इस तरह की कोई भी गतिविधि आपके साथ कोई व्यक्ति करता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें ।

उन्होंने 1090, 1098, 112 के अलावा साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम शशिकांत, कॉलेज की एमडी रिम्पी सेठी, प्रबंधक अफजल हुसैन, बृजेश, अवनीश कुमार, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार मिश्रा के अलावा स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed