{"_id":"5e53ca3b8ebc3ef3ad73d88e","slug":"cyber-crime-lakhimpur-news-bly3971303124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी मांगकर खाते से उड़ाए 77 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीपी मांगकर खाते से उड़ाए 77 हजार रुपये
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र के बड़ागांव निवासी एक व्यक्ति के खाते से मोबाइल नंबर चेंज करने के लिए आए ओटीपी नंबर मांगकर ठगों ने खाते से 77 हजार 988 रुपये पार कर लिए। खाता चेक करने पर ठगी का एहसास होने के बाद व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
इलाके के बड़ागांव निवासी विक्रम सिंह पुत्र धनवान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका खाता बैंक आफ बड़ौदा में है। जिसपर फास्टेक कराने के लिए आवेदन किया था। जिसपर मोबाइल नंबर उसके ड्राइवर राहुल का पड़ा था। मोबाइल नंबर चेंज कराने के लिए टोल फ्री नंबर पर फोन किया जिसके बाद मोबाइल नंबर चेंज करने के लिए उसके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आया जिसे दूसरी तरफ से मांगा गया। ओटीपी नंबर बताने के बाद 22 फरवरी को 19 हजार 999, 28 हजार 999 के साथ ही 23 फरवरी को 19 हजार 990 समेत कुल 77 हजार 988 रुपये उसके खाते से ओटीपी हैक कर निकाल लिए गए। जब खाता चेक किया तो ठगी की जानकारी हुई।