फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cutting stones in Srinagar now, stirring villagers

बाढ़ से अब श्रीनगर में कटान, ग्रामीणों में हड़कंप      

Mon, 21 Aug 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Mon, 21 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Cutting stones in Srinagar now, stirring villagers
हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
खेत के खेत नदी की धारा में समाहित, आबादी के करीब पहुंची शारदा
विज्ञापन

 देशराज टांडा व ढकिया खुर्द में शारदा नदी अभी कटान कर रही है। नदी ने पुल से सटे श्रीनगर गांव में कटान तेज कर दिया है। कटान से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।  
पहाड़ों पर रुक रुककर हो रही बरसात तथा इलाके में बरसात होने पर शारदा का जलस्तर बढ़ जाता है। बारिश के दौरान नदी विकराल रूप धारण कर लेती है। कटान के चलते देशराज टांडा गांव को तो जहां खाली करा दिया है। दूसरी तरफ ढकिया खुर्द गांव में भी नदी लगातार तबाही मचा रही है। इसी क्रम में नदी ने अब शारदा पुल से लगे श्रीनगर गांव की तरफ भी अपना रुख कर लिया है। नदी की धारा में खेत के खेत समाते जा रहे हैं। कटान से नदी की धारा आबादी की ओर बढ़ने लगी है। इससे ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों को अपने आशियाने, पशुओं की चिंता सताने लगी है। खेतों के नदी में समा जाने से भविष्य में रोजी-रोटी के आने वाले संकट से भी जूझना पड़ रहा है। बता दें कि शारदा नदी की बाढ़ से श्रीनगर गांव को बचाने के लिए बंधे का निर्माण भी किया गया था, लेकिन बंधे की जगह को छोड़कर नदी स्कूल के पास से कटान शुरू किया है। कटान को देखते हुए सरकारी स्कूल का भी वजूद खत्म होने के कगार पर है।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों में वितरण के लिए आई खाद्य सामग्री      
 पलियाकलां। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव देशराज टांडा और ढकिया खुर्द में बांटने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से खाद्य सामग्री तहसील में आ गई है। जिसका वितरण लेखपालों के माध्यम से कटान और बाढ़ पीड़ितों में मंगलवार से किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार भगवानदीन वर्मा ने बताया कि तहसील स्तर से जिला मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें कटान और बाढ़ पीड़ितों का जिक्र करते हुए उनके लिए सहायता की मांग की गई थी। जिसके परिप्रेक्ष्य में यह सामग्री यहां भेजी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को 15 किलो आलू, 10 किलो आटा, पांच किलो चावल, दो किलो दाल, नमक, माचिस, मसालों का वितरण किया जाएगा। यह सामग्री वाटरप्रूफ पैकेट में दी जाएगी ताकि भीगने से भी वह खराब न हो। इसके लिए लेखपालों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। वितरण मंगलवार से शुरू करवाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed