फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

कहीं घर तो कहीं सार्वजनिक स्थलों पर हुई वट सावित्री पूजा

Fri, 22 May 2020 09:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
cultural
लखीमपुर खीरी-गोला गोकर्णनाथ। कोरोना संक्रमण के बीच शुक्रवार को वट सावित्री पूजा में भीड़ न हो इसको लेकर प्रशासन ने धार्मिक स्थलों पर बरगद के निकट पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया था। इस पर सुहागिनों ने कहीं घर पर बरगद की टहनी रख तो कहीं पर सार्वजनिक स्थानों पर लगे बरगद की पूजा कर पति की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब चार बजे से सुहागिनें बरगद की पूजा करने के लिए सजधज कर धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं लेकिन यहां पुलिस कर्मियों को देख उन्हें निराश होना पड़ा। कुछ महिलाएं बरगद की टहनी लेकर घर पहुंचीं और पूजन किया लेकिन कुछ ने सार्वजनिक स्थलों के आसपास लगे बरगद की पूजा कर परिक्रमा की।
विज्ञापन

उधर, गोला नगर के पौराणिक शिव मंदिर, मंगला देवी मंदिर, नगर पालिका परिषद परिसर, सेठानी अहाता, हनुमान मंदिर, शिवम चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, त्रिलोक गिरि मंदिर परिसर स्थित वट सावित्री पूजा स्थलों पर भीड़ न जुटने पाए इसलिए पुलिस का पहरा बिठा दिया गया। पति को दीर्घायु प्रदान करने वाले वट सावित्री पूजा करने के लिए सुहागिनें पूजन सामग्री लिए भटकती दिखीं। वही नगर में सुहागिनों ने घर के अंदर बरगद की टहनी रखकर पूजा कर पति के दीर्घायु की कामना की। अमीरनगर, ममरी, अलीगंज, संसारपुर क्षेत्र में वट सावित्री पूजा करने के लिए सुबह से ही महिलाएं पूजा करते देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का पालन कर घरों में की गई वट वृक्ष की पूजा
पलियाकलां-मैलानी कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के चलते सुहागिन महिलाओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पति की दीर्घायु और परिवार की सुख शांति के लिए व्रत रखकर घरों में ही वट सावित्री की पूजा की। शहर के मौनी बाबा तिराहे के पास स्थित वटवृक्ष पर पुलिस तैनात की गई थी जबकि सुभाषनगर मोहल्ले के भुइयां माता मंदिर में भी पुलिस की तरफ से सिपाही लगाए गए थे। जो व्रतधारी महिलाएं वहां पहुंच रहीं थीं उनको सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घरों में ही पूजा करने की अपील कर वापस कर दिया गया। उधर मैलानी में भी महिलाओं ने वट पूजा की। भीड़ की जानकारी पर थाना प्रभारी ने मंदिर में महिला पुलिस को भेजा, तब तक महिलाएं जा चुकीं थीं। संवाद
तड़के ही कर ली पूजा
लॉकडाउन में वट सावित्री पूजा की मनाही के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिनों ने रात से ही पूजा की तैयारियां शुरू कर दीं। जब तक पुलिस समझ पाती सुहागिनों ने सूर्य उदय होते ही सुबह जल्दी ही वट पूजा कर पति के दीर्घायु की कामना की।
गांव से बरगद का पेड़ काफी दूर था, तो बरगद की टहनी से ही पूजा कर ली, वट वृक्ष तक पहुंच पाना संभव नहीं था। लॉकडाउन के कारण ऐसा पहली बार हुआ है कि पति की दीर्घायु के लिए पूजा घर से करनी पड़ी।

-अमिता श्रीवास्तव, बिझौली
लॉकडाउन में घर से बाहर निकलना मुश्किल है। पुलिस का सख्त पहरा भी रहा। इसलिए बरगद की डाल घर पर ही रखकर पूजन किया है। यदि सबकुछ सही रहा तो अगले वर्ष धार्मिक परंपरा के अनुसार पूजा कर लेंगे।
-लक्ष्मी मिश्रा करनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed