{"_id":"5e1779db8ebc3e879639462a","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly3912703185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य नहीं
विज्ञापन
भारत विकास परिषद का सेवा प्रकल्प कार्यक्रम
गोला गोकर्णनाथ। भारत विकास परिषद के सेवा प्रकल्प कार्यक्रम के तहत अहमदनगर गांव में जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कपड़े वितरित किए गए।
अहमदनगर गांव के ज्ञान ज्योति स्कूल में भारत विकास परिषद नगर अध्यक्ष सौरभ दीक्षित की अध्यक्षता में सेवा प्रकल्प कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है। इस कार्यक्रम के तहत परिषद के पदाधिकारियों ने गांव एवं क्षेत्र के लोगों को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर, शाल, कंबल वितरित किए। कार्यक्रम संयोजक विकास मिश्र ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन गुरुदेव शर्मा ने किया।