फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cucumber cultivation in polyhouse became an example

Lakhimpur Kheri News: पॉलीहाउस में खीरे की खेती बनी मिसाल

Fri, 12 Jun 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 12 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cucumber cultivation in polyhouse became an example
पाॅलीहाउस का निरीक्षण करते उद्यान विभाग के अ​धिकारी। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत ब्लॉक पसगवां के ग्राम मानाखेड़ा निवासी मनु यादव और पार्थ सारथी द्वारा स्थापित पॉलीहाउस में हो रहे खीरा उत्पादन का शुक्रवार को विशेषज्ञों की टीम ने भौतिक सत्यापन किया। अधिकारियों ने संरक्षित खेती को किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया।
विज्ञापन

निदेशालय उद्यान, लखनऊ से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद दोनों किसानों ने पॉलीहाउस स्ट्रक्चर का निर्माण कराया और संरक्षित खेती के तहत खीरे का उत्पादन शुरू किया। निरीक्षण समिति ने पॉलीहाउस की गुणवत्ता, संरचना और फसल उत्पादन का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक उद्यान, लखनऊ मंडल, कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉ. आदर्श देश, दीपक मिश्रा, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक अनिल वर्मा, कनिष्ठ सहायक शोभित कुमार श्रीवास्तव तथा एग्रीप्लास्ट संस्था के एग्रोनॉमिस्ट और इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि योजना में 50 प्रतिशत तक अनुदान की व्यवस्था है। इच्छुक किसान उद्यान विभाग के पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed