{"_id":"62c1d177ee3d7108ab7efaa2","slug":"cross-report-filed-against-two-doctors-and-ambulance-emt-lakhimpur-news-bly4901883146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डॉक्टर और एंबुलेंस ईएमटी के खिलाफ क्रॉस रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डॉक्टर और एंबुलेंस ईएमटी के खिलाफ क्रॉस रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Cross report filed against two doctors and ambulance EMT
रमियाबेहड़ सीएचसी में हुई मारपीट का मामला
निघासन। रमियाबेहड़ सीएचसी में 108 एंबुलेंस के ईएमटी और डॉक्टर के खिलाफ मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का मेडिकल कराया है।
रमियाबेहड़ में तैनात 108 के ईएमटी मधुकर मिश्रा ने बताया कि 30 जून की रात 10.30 बजे वह अपने कमरे पर था। आरोप है रमियाबेहड़ सीएसचसी के अधीक्षक अनिल वर्मा और डॉ. सुरेश चंद्रा हाथों में डंडा आदि लेकर आए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में उसका कालर बोन टूट गया। घायल अवस्था में उसे लखीमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोप है कि डॉक्टर के एक्सरे वाला पर्चा न भेजने के कारण उसका एक्सरे नहीं हो सका। उधर, पुलिस ने मधुकर की तहरीर पर सीएचसी अधीक्षक अनिल वर्मा और संविदा डॉ. सुरेश चंद्रा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। मधुकर ने बताया कि सुरेश चंद्रा की गाड़ी का शीशा टूट गया था, जिसका शक वह उस पर कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने मारा है। उधर, सीएचसी अधीक्षक अनिल वर्मा ने बताया कि सुरेश चंद्रा की स्विफ्ट गाड़ी का शीशा मधुकर ने शराब के नशे में तोड़ दिया था। इसी संबंध में उससे पूछताछ करने गए थे। वहां पर उसने मारपीट की थी। पुलिस ने सुरेश चंद्रा की तहरीर पर गाड़ी का शीशा तोड़ने और मारपीट व गाली गलौज के मामले में मधुकर पर रिपोर्ट दर्ज की है।