फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crocodile enters Saraswa village, stir

सरसवा गांव में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप

Sun, 09 Aug 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Crocodile enters Saraswa village, stir
खीरी टाउन। थाना खीरी के गांव सरसावा में शुक्रवार की रात एक घर में मगरमच्छ घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव सरसावा निवासी शिवलाल ने बताया कि वह खेत पर रात में रुककर रखवाली कर रहे थे, जबकि पत्नी शिवरानी पड़ोस के खेत में धान की रखवाली कर रहीं थी। घर में पुत्र अजय व बहू सुनीता थे। आधी रात को चौका नदी से निकला मगरमच्छ घर में घुस आया। आहट मिलने पर अजय की आंख खुल गई। टार्च की रोशनी डाली तो मगरमच्छ देख उसके होश उड़ गए। हलचल होने पर मगरमच्छ पड़ोस में बने बाथरूम में घुस गया। शोरशराबा होने पर तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर सुबह वन दरोगा शिवकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन

खाबड़ में फंसा मिला जंगली सुअर का शव
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की सुल्तानपुर गढ़ा बीट में गश्त कर रहे वन कर्मियों की टीम को जंगल से सटे गन्ने के खेत में एक जंगली सुअर का शव बरामद हुआ है। वन विभाग ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि शनिवार दोपहर मैलानी रेंज की सुल्तानपुर गढ़ा बीट में गश्त कर रहे वन कर्मियों की टीम को जंगल से सटे गन्ने के खेत में खाबड़ में फंसा एक जंगली सुअर का शव मिला। टीम उसके शव को कब्जे में लेकर वन विभाग की नर्सरी पहुंची। जहां दुधवा के डॉक्टर दया ने सुअर के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे जमीन में दफन करा दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में वन विभाग ने केस दर्ज कर शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed