{"_id":"5f77655a8ebc3e9b8a159c6e","slug":"crocodile-attack-on-villager-lakhimpur-news-bly421935361","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गए ग्रामीण पर मगरमच्छ का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने गए ग्रामीण पर मगरमच्छ का हमला
विज्ञापन
मझगईं के बसंतापुर में मगरमच्छ के हमले में घायल ग्रामीण।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। साथियों के साथ मछली पकड़ने गए बसंतापुर निवासी एक ग्रामीण पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। साथियों ने किसी तरह से उसको बचाया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीण की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बसंतापुर गांव निवासी 45 वर्षीय परवर शुक्रवार दोपहर साथियों के साथ गांव के उत्तर जंगल किनारे स्थित नाले में मछलियां पकड़ने गया था। इस दौरान एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसका पैर मुंह में दबाकर उसे गहरे पानी में ले जाने लगा। यह देखकर उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया और लाठी-डंडों से मगरमच्छ को पीटना शुरू कर दिया। काफी देर बाद किसी तरह से लोगों ने मगरमच्छ के मुंह से परवर के पैर को निकाला। ग्रामीण के पैर में काफी गहरे जख्म हो गए हैं। उसके साथी गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बता दें कि दो माह के अंदर मगरमच्छ कई लोगों को जख्मी कर चुका है और एक युवक को मार भी चुका है। ग्रामीण मगरमच्छों के हमले से खासे भयभीत हैं।