फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Zilla Panchayat members killed husband

जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत

Mon, 18 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Mon, 18 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat members killed husband
murder in love - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
छह जुलाई को चचेरे बहनोई ने मार दी थी गोली
  जिला पंचायत के सदस्य के पति और सपा नेता करुन राना की सघन इलाज के लिए  दिल्ली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बीती छह जुलाई को सरखनापूरब में एक फैसला कराने के दौरान उनको उनको चचेरे बहनोई ने गोली मार  दी थी। इसमें पांच और लोग जख्मी हो गए थे। सभी को  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां से जिला पंचायत सदस्य पति को लखनऊ भेजा गया था लेकिन यहां भी उनकी हालत बिगड़ गई। इसके चलते घरवाले उनको दिल्ली ले जा रहे थे कि  रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से गांव और नगर में शोक की लहर  दौड़ गई।  

मालूम हो कि हमले  में घायल हुए करुन राना को जिला अस्पताल के बाद लखनऊ ले जाया गया था। जहां  पर डायबिटीज के कारण उनको इंफेक्शन हो गया। जिसपर डॉक्टरों ने उन्हें  दिल्ली रेफर कर दिया था। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में हापुड़ के पास उनकी  मौत हो गई। जिला पंचायत सदस्य के पति व सपा नेता की मौत की खबर सुनकर तमाम सपाई  उनके घर पहुंचे और परिवार वालों को सांत्वना दी। सपा ने एक शोक सभा पूर्व  पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां के आवास पर की, जिसमें सपा प्रत्याशी अनीता  यादव, महेश राही, सईद अहमद, फुरकान अंसारी, जफर अहमद टीटू, जावेद अख्तर,  जितेंद्र यादव, ओवैश खान, अरुण प्रधान, पिंटू चौधरी, लालाराम राठौर, सुखपाल  यादव समेत तमाम प्रधान एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed