फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Zilla Panchayat members burst angry at husband's death

जिला पंचायत सदस्य पति की मौत पर फूटा गुस्सा

Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat members burst angry at husband's death
murder - फोटो : amar ujala
गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

एसओ पर आरोपियों को बचाने का आरोप, उनके निलंबन और बचे आरोपियों के पकड़ने की मांग
एएसपी ने कहा, एसओ को किया लाइन हाजिर, आरोपियों की गिरफ्तारी को मांगा 12 घंटे का समय

जिला पंचायत सदस्य पति और सपा नेता करुन राना का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। उनकी मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने पलिया निघासन स्टेट हाइवे को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर एसओ पर बचे आरोपियों से रुपया लेकर उनको बचाने का आरोप लगाते हुए सस्पेंड करने और शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना पर एएसपी, एसडीएम, सीओ सहित तमाम थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान तमाम सपा नेता भी वहां मौजूद रहे। करीब दो घंटे बाद एएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 12 घंटे का समय मांगा और एसओ को लाइन हाजिर करने की बात कही। इस पर ही जाम खुल सका। इस दौरान हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी रहीं। 
छह जुलाई की शाम जिला पंचायत सदस्य पति करुन राना पर उनके चचेरे बहनोई ने बंदूक से फायर कर दिया था। इसमें रामप्रवेश, सुखीराम, राजेंद्र के साथ छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में करुन के भाई अरुण कुमार की तहरीर पर रामरूवरूप उसके पुत्र जितेंद्र, श्याम किशोर, भाई जवाहर निवासी सरखना चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र तथा उसके पिता रामस्वरूप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करुन को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ भेजा गया था। यहां भी हालत में सुधार न हुआ तो उनको घरवाले दिल्ली ले जा रहे थे कि इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। सोमवार शाम को जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सुबह सीओ एलडी भारती और एसओ अनिल कुमार शाही जब गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किए जाने से मना कर दिया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज, एमएलसी शशांक यादव, सपा नेता धनंजय उपाध्याय, विधायक कृष्ण गोपाल पटेल, हिमांशु पटेल, नरेश यादव, अनीता यादव सहित तमाम सपा नेताओं ने एक घंटे में आरोपियों को पकड़ने के साथ ही पलिया एसओ को निलंबित किए जाने की मांग की। सूचना पर पहुंचे एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने सपा नेताओं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बात न बनने पर मध्याह्न 12 बजे गुस्साए ग्रामीणों ने पलिया-निघासन स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया तथा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों से रुपया लेने का आरोप लगाते हुए शेष आरोपियों को बचाने का भी आरोप लगाया। जिसके बाद एएसपी ने एसपी से वार्ता कर पलिया एसओ को लाइन हाजिर करने की बात कही और  12 घंटे का समय आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मांगा। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे गुस्साए ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला। तब जाकर हाइवे पर फंसे वाहनों के सवारों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

--
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
जिला पंचायत सदस्यपति करुन राना का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
--
जिला पंचायत सदस्य का बुरा हाल
जिला पंचायत सदस्य सोमवती राना का अपने पति करुन की मौत से रो रो कर बुरा हाल था। उन्हें बच्चों की चिंता सता रही थी। उनकी आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed