{"_id":"584d76244f1c1b733a2c3600","slug":"youth-rnjisn-shot-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक को रंजिशन गोली मारी, घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को रंजिशन गोली मारी, घायल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 11 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
जानलेवा हमले में चल रही पुरानी रंजिश में शहर से सटे गांव छाउछ निवासी एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव छाउछ निवासी 23 वर्षीय अरुण वर्मा ने बताया कि उसकी सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलामत अली से जानलेवा हमले के दर्ज मामले में रंजिश चल रही है। शनिवार की सायं वह अपने दरवाजे पर खड़ा था। इसी बीच बाइक से दो लोग आ धमके। सलामत ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे गोली उसके हाथ में जा लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असलाह लहराते हुए भाग निकले। गोली की आवाज पर गांव में हड़कंप मच गया। चीखपुकार होने पर परिवार के अलावा आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मजरूबी चिठ्ठी बनाकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि घायल अरुण की ओर से सलामत अली और एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं चढ़े हैं।