{"_id":"57727c434f1c1ba32c79b089","slug":"youth-in-old-enmity-shot-and-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुर गंज।
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
गाोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान सहित चार लोगों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनैया में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।
बरनैया निवासी रामानंद शुक्ला(18) मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे अपनी घर की छत पर झाड़ू लगा रहा था। उसी समय पड़ोसी ग्राम प्रधान विजय प्रकाश मिश्रा, आशुतोष कुमार और ज्ञान प्रकाश आदि से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विपक्षियों ने रामानंद को गोली मार दी। जिसमेें रामानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। रामानंद के पिता महेंद्र शुक्ल ने प्रधान विजय प्रकाश मिश्र आदि के खिलाफ पसगवां थाने में तहरीर दी है।
पुलिस ने विजय प्रकाश मिश्रा, आशुतोष कुमार, ज्ञानप्रकाश और संतोष कुमार मिश्रा पर हत्या के प्रयास के आरोप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घायल रामानंद को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया हैै। चारों अभियुक्त अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।