फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth found hanging from tree

पेड़ से युवक का लटकता मिला शव

Thu, 06 Apr 2017 11:54 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth found hanging from tree
अात्‍ममहत्‍यया - फोटो : अमर उजाला
सुबह खेत पर गया था मुकेश 
विज्ञापन

 थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव सनिगवां निवासी रामस्वरूप के पुत्र 23 वर्षीय मुकेश का शव गांव से करीब एक किमी दूर उसके ही बाग में आम के पेड़ से लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

गांव सनिगवां निवासी रामस्वरूप ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे उनका पुत्र मुकेश घर से खेतों की ओर गया था, लेकिन वह वापस नहीं आया। दोपहर करीब एक बजे गांव के ही बच्चों ने मुकेश का शव उनके ही बाग में एक पेड़ से लटका देखा तो इसकी जानकारी घर वालों को दी।  इससे परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि मुकेश का शव उसकी ही शर्ट से आम के पेड़ से लटका हुआ था। उसकी चप्पलें भी पेड़ के नीचे रखी हुईं थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने किसी से कोई रंजिश होने से इंकार किया है। एसआई कृपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed