{"_id":"590a12784f1c1bcc3a44437c","slug":"youth-death-due-to-hiatus-gaps","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट आकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट आकर युवक की मौत
लखीमपुरखीरी
Updated Wed, 03 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ने के दौरान हुआ हादसा
थाना क्षेत्र के गांव पचदेवरा में नहर पुलिया के पास गूलर के पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ने के दौरान एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शिनाख्त होने पर घरवालों को जानकारी दी गई।
धनपुर गांव निवासी इमाम अली का पुत्र 35 वर्षीय अखलाक गन्ना कोल्हू से गुड़ खरीदकर बाजारों में बेचता है। बुधवार को वह क्षेत्र के गांव खंतादेशू में लगे कोल्हू पर गुड़ लेने ठेलिया से जा रहा था। रास्ते में पचदेवरा नहर पुलिया के पास गूलर का पेड़ देखकर वह रुक गया। पेड़ पर चढ़कर वह घर में पली बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने लगा। इसी दौरान वह पेड़ के पास से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जोरदार धमाके के साथ वह जमीन पर आ गिरा। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग और राहगीर जब तक मौके पर पहुंचे, उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। शिनाख्त के बाद मृतक के घर खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।