फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man running away with the stolen bike injured in road accidents

चोरी की बाइक लेकर भाग रहा युवक सड़क दुर्घटना में घायल

Thu, 18 Feb 2016 06:08 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Thu, 18 Feb 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
Young man running away with the stolen bike injured in road accidents
कस्बे से चोरी की बाइक लेकर भाग रहा एक युवक भजन पुरवा के पास सामने से आ  रही बाइक से टकरा गया। दो बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को  ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया। तीन की हालत खराब होने पर उन्हें  जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। पुलिस ने बाइक चोर को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन

पलिया निवासी शादाब की कस्बे में ट्रैक्टर रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान बंद करके बुधवार को वह चौराहे पर करीब छह बजे नन्हें खां के होटल पर बाइक से आया था। वह बाइक खड़ी करके होटल के अंदर गया, लौटातो बाइक गायब थी। कुछ देर बाद गांव भजन पुरवा के पास स्थित मोड़ पर आमने सामने हुई बाइकों की टक्कर में बाइक लेकर भाग रहा युवक घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार  गांव चखरा निवासी ओमप्रकाश उसकी पत्नी रामबेटी और पुत्री अर्चना भी घायल  हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। उधर बाइक चोर की तलाश कर रहे लोगों को किसी ने बताया कि चोरी की बाइक सीएचसी में खड़ी है।  शादाब ने वहां जाकर देखा तो बाइक खड़ी थी। बाइक चोर को देखकर लोगों का आक्रोश बढ़  गया और उसे मारने के लिए आगे बढ़े, लेकिन डॉक्टर तथा अन्य लोगों के समझाने  पर शांत हो गए। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में तथा आरोपी को इलाज के बाद हिरासत में ले लिया। एसओ ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम नन्हे निवासी सुंदरवल बताया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed