फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man in suspicious circumstances Death , be blocked in protest

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, विरोध में जाम लगाया

Sun, 19 Apr 2015 07:04 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Sun, 19 Apr 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
Young man in suspicious circumstances Death , be blocked in protest
कोतवाली क्षेत्र के गांव भूड़ा पिपरी के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के रिपोर्ट न लिखने पर विरोध में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, रामलीला गेट पर जाम लगाया। पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन किया तभी जाम खुल सका।
विज्ञापन

गांव भूड़ा पिपरी निवासी तौलेराम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका 23 वर्षीय पुत्र बलस्टर भंगेली निवासी ज्ञान सिंह की कंबाइन पर हेल्पर का काम करता था, वह कंबाइन के साथ बाहर गया था। रविवार सुबह 10 बजे ज्ञान सिंह और अन्य लोग उसके पुत्र की लाश दरवाजे पर छोड़कर चले गए। तौलेराम ने बताया कि उसके पुत्र का सर फटा था, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उस पर लोहे की राड से प्रहार किया गया हो। उसके शरीर के बाएं अंगों पर चोटें थीं तथा उसकी जीभ कटी हुई थी। तौलेराम ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई। जब वह मोहम्मदी रिपोर्ट लिखाने गया तो पुलिस ने उसे भगा दिया। पुलिस के इस रवैए से नाराज ग्रामीणों ने रामलीला गेट पर जाम लगा दिया। जिससे गोला-शाहजहांपुर मार्ग पर सैंकड़ों वाहन फंस गए। करीब दो घंटे जाम से यात्री बेहाल रहे। ग्रामीणों ने एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी की बात भी नहीं सुनी। मामला तभी सुलझा जब पुलिस रिपोर्ट लिखने को तैयार हुई। उधर भंगेली के प्रधान पुत्र कौशल किशोर वाजपेयी का कहना है कि वह गांव वालों की मदद में आए थे पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ज्ञान सिंह, गुरवंत सिंह और सुखविंदर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed