फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young kidnap

सरेशाम युवक का रेलवे स्टेशन से अपहरण

Thu, 12 Feb 2015 09:59 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Thu, 12 Feb 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
young kidnap
रेलवे स्टेशन से कुछ लोग देवरिया निवासी एक युवक को पीटते हुए वाहन में डालकर चले गए, जबकि चंद कदम दूर पुलिस चौकी पर सीओ और तीन एसओ बैठे रहे। आरोप है कि उन्होंने गुहार लगाने आई अपहृत युवक की बहन को टरकाते हुए 28 किमी दूर संपूर्णानगर थाने जाने को कहा। युवक अपहरणकर्ताओं के चंगुल में है और उसके पास करीब 55 हजार रुपये भी हैं।
विज्ञापन

देवरिया निवासी राजू पासवान और उसकी बहन लज्जावती पासवान पत्नी जोगेंदर पासवान, जोगेंदर और उदयभान पलिया आए थे। जोगेंदर ने गुरुवार को आवश्यकता पड़ने पर विशेनपुरी स्थित अपनी जमीन किसी व्यक्ति के पास डेढ़ लाख रुपये में गिरवी रख दी और रुपये लेकर देवरिया जाने के लिए निकले। वह देरशाम करीब 7:30 बजे पलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और देवरिया जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक वाहन से चार-पांच लोग आए और स्टेशन पहुंचकर राजू को पीटने लगे। इसके बाद राजू को वाहन में डालकर फरार हो गए। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। राजू की बहन ने फौरन चंद कदम दूर पलिया पुलिस चौकी पर जाकर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि विशेनपुरी के ही कुछ लोग उसकी जमीन अपने पास गिरवी रखना चाहते थे, लेकिन उन्होंने दूसरे को जमीन गिरवी रख दी। इससे वह लोग नाराज हो गए और उसी के एवज में उन्होंने घटना को अंजाम दिया। राजू के पास 55 हजार रुपये भी हैं। आरोप है कि घटना के समय चौकी पर सीओ रामआसरे सिंह, पलिया एसओ केपी सिंह, सिंगाही एसओ, निघासन एसओ, चौकी इंजार्ज संतोष सिंह मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने महिला को टरकाते हुए करीब 28 किलोमीटर दूर संपूर्णानगर थाने जाने को कहा। इससे लोगों में पुलिस के रवैये को लेकर आक्रोश है। रेलवे स्टेशन मास्टर एससी गुप्ता ने जीआरपी मैलानी को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

एसओ, पलिया केपी सिंह ने बताया कि हां, घटना संज्ञान में आई है, चूंकि मामला जीआरपी के क्षेत्र का है। इसलिए जीआरपी को सूचना देने के लिए कहा था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed